पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक महम्मदपुर एसएच-90 पर मशरक थाना क्षेत्र के अस्पताल चौंक के पास अनियंत्रित मोटरसाइकिल और ट्यूशन पढ़ घर वापस जा रही साईकिल सवार छात्रा की टक्कर हो गई जिसमें साईकिल सवार छात्रा मामूली रूप से घायल हो गई। मौके पर आर्मी कैंटीन संचालक व बंगरा मुखिया प्रत्याशी रंजन कुमार सिंह ने सड़क पर गिरे छात्रा को उठाकर घर भेजवाया। छात्र की पहचान चरिहारा बाजार की बताई जाती है वही मोटरसाइकिल सवार तख्त टोला गांव का निवासी है। मामले में पता चला कि मोटरसाइकिल सवार महिला को लेकर पूजा-अर्चना करने शिव मंदिर जा रहा था वही छात्रा साईकिल से ट्यूशन पढ़ घर वापस जा रही थी कि दोनों की टक्कर हो गई।


More Stories
“ज्ञान भारतम मिशन” के तहत पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन को लेकर डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन