पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। डाक विभाग की तरफ से सावन के पवित्र महीने में भगवान भोले शंकर के जलाभिषेक के लिए गंगाजल की व्यवस्था की गई है। डाक विभाग सावन में कैंप लगाकर गंगाजल बेचने की शुरुआत की। कैम्प की शुरुआत के अवसर पर डाक पाल अरूण कुमार सिंह,डाक अभिदर्शक अभय कुमार सिंह,शाखा डाक पाल शम्भू तिवारी,अजय कुमार सिंह,डाक कर्मचारी अनिल सिंह मौजूद रहे। सावन माह में भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए गंगाजल का काफी महत्व है। डाक पाल अरूण कुमार सिंह ने बताया कि सावन महीने में भारतीय डाक विभाग ने पिछले साल से गंगाजल की ब्रिकी करना शुरू किया है। इस बार भी कैंप लगाकर डाक विभाग गंगा जल बेच रहा है।इसके लिए उन्हें 250 एमएल बोतल के लिए 30 रुपये खर्च करने होंगे। इसके अलावा अलग-अलग साइज में गंगाजल उपलब्ध मिलेंगे। जो डाक घर के काउंटर पर भी उपलब्ध है।


More Stories
“ज्ञान भारतम मिशन” के तहत पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन को लेकर डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन