पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए शिव भक्तों के द्वारा बाड़वाघाट घोघारी नदी से जल बोझकर भगवान शिव का नारा लगाते हुए”चल कांवरिया शिव के धाम शिव करेंगे बेड़ा पार, हरदम हरदम बोले जय शिव जय शिव जय जयकारा लगाते हुए नवयुवक एव कुंवारी कन्याओं ,महिलाओं ने शिव भक्त झूमते हुए पौराणिक मंदिर चतुर्भुजी बाबा डूमदूमा शिव मंदिर में पहुंचकर जलाभिषेक कीये। इस शिव यात्रा में मुख्य रूप से छोटू कुमार सिंह, उदय कुमार सिंह, अजीत सिंह, मनमोहन सिंह, राजेंद्र सिंह, धनंजय कुमार, सहित काफी संख्या में नवयुवक के साथ-साथ महिलाओं का झुंड देखने को मिला। जिसमें छोटू कुमार सिंह ने कहा कि बिहार सरकार के गाइडलाइन के पालन करते हुए दूरी बनाकर लाइन से चलकर जलबोझी कर जलाभिषेक किया गया।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग