संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। ‘कालाजार से बचाव है जरूरी, घर का कीटनाशक से छिड़काव करवाये पूरी’ के संकल्प के साथ सोमवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार कक्ष में कालाजार उन्मूलन को लेकर बीडीओ कर्पूरी ठाकुर की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में राज्य स्वास्थ्य समिति बिहार के राष्ट्रीय वैक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत शामिल स्थानीय जनप्रतिनिधियो, विकास मित्र, शिक्षकों की उपस्थिति में कालाजार उन्मूलन को लेकर रोग के कारण, लक्षण,उपचार सहित सरकारी स्तर पर मिलने वाला श्रम क्षतिपूर्ति पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। बीडीओ श्री ठाकुर ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कालाजार एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में बालू मक्खी के काटने से फैलने वाला एक संक्रामक एवं घातक बीमारी है।जिसका समय से इलाज नही हुआ तो जानलेवा हो सकता है।पूरे प्रखंड को कालाजार से मुक्त करने के लिये सभी लोगों से अपेक्षित सहयोग करने की अपील की गई।कालाजार प्रभावित क्षेत्र मसलन हरपुर,करही,लौवा,मनिकपुरा आदि पंचायतों में विशेषरूप से कीटनाशक छिड़काव का कार्यक्रम गत 15 जुलाई से प्रारंभ है।सरकार द्वारा कालाजार के लिए मुफ्त जांच व इलाज की मुक्कमल व्यवस्था की गई है।श्रम क्षतिपूर्ति के लिए मुख्यमंत्री राहत योजना से 66 सौ और भारत सरकार से 5 सौ रुपया कुल 71 सौ रुपये मिलता पीड़ित को मुहैया कराई जाती है।मौके पर जिलास्तरीय टीम के पी सी आई संजय कुमार ,बीबीडीएस विजय शंकर प्रसाद,सुमित कुमार ,मुकेश कुमार,स्थानीय मुखिया नगेन्द्र प्रसाद,मुखिया प्रतिनिधि रविन्द्र राम सहित कई शिक्षक ,विकास मित्र एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग