संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। सावन महीने की दूसरी सोमवारी को लेकर सुबह से ही श्रद्धालु भक्त काफी उत्साहित दिखे। महादेव को जलाभिषेक करने को लेकर प्रायः सभी शिवालयों में भक्तो का ताँता लगा रहा। चतुर्भुज छपरा स्थित गुप्तनाथ मंदिर, बेरुई, बनियापुर, कन्हौली संग्राम, सहाजितपुर,पुछरी सहित सभी शिवालयों में बोलबम जयशिव और ॐ नमः शिवाय का भक्तो द्वारा मंत्रजाप से मंदिर परिसर सहित आस-पास का वातावरण भक्तिमय बना रहा।धूप और उमस भरी गर्मी के वावजूद भी लोगो में सोमवारी पूजन को लेकर गजब का उत्साह दिखा।कई शिवालयों एवं पूजा स्थल पर सोमवारी को लेकर रुद्राभिषेक का भी आयोजन किया गया।पं बृजभूषण पाण्डेय ने बताया की सावन महीने में महादेव का अभिषेक करने का विशेष महत्व है।दूसरी सोमवारी पर शुभ संयोग बनने के कारण विशेष फलदायी होने की बात बताई जा रही है।दोपहर बाद तक भगवान शिव को जलार्पण करने को लेकर प्रायः सभी शिवालयों में महिला-पुरूष श्रद्धालुओ का तांता लगा रहा।कई जगहों पर मंदिर परिसर के बाहर मेले का भी आयोजन किया गया।


More Stories
“ज्ञान भारतम मिशन” के तहत पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन को लेकर डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन