राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के रामपुर महेश गांव में ग्रामीण सड़क बनाने के लिए मुखिया से बातचीत कर रहे एक व्यक्ति से कुछ लोगों द्वारा मारपीट किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में उक्त गांव निवासी प्रेमचंद कुमार सिंह के पुत्र विवेक कुमार सिंह ने तरैया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराया है। दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि वे नारायणपुर मुखिया तारकेश्वर राय, गुरु वचन कुमार सिंह, मुन्ना सिंह, राजा सिंह, मुकेश सिंह एवं प्रखंड कार्यालय के एक दो कर्मियों के साथ रामपुर महेशपुर गांव में एक ग्रामीण सड़क बनवाने की बात कर रहे थे। इसी बीच उसी गांव के अजय शरण एवं विजय शरण आए और कहा कि यहां कोई सड़क नहीं बनेगा। इस पर शिकायतकर्ता श्री सिंह ने कहा कि आपके जमीन में नहीं हम लोग अपने जमीन में सड़क बनवाने की बात कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि इसी कहासुनी के बीच दोनों भाई मारपीट पर उतारू हो गए और मारपीट करने लगे। जिसमें वे, उनकी मां व उनके भाई जख्मी हो गए। आस पास में खड़े लोग बीच बचाव किया। घायल व्यक्तियों का इलाज अमनौर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग