राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के डुमरी गांव में तरैया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 20 लीटर देशी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में तरैया थाना में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक हरेंद्र पासवान ने एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें कहा गया है कि सरकारी वाहन से क्षेत्र में गश्ती के लिए निकला हुआ था कि गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि डुमरी गांव में एक व्यक्ति शराब बिक्री कर रहा है। तत्काल छापेमारी करने पर पकड़ा जायेगा। सूचना सत्यापन पर जब डुमरी गांव में पहुंचे तो पुलिस वाहन को देखते ही कुछ व्यक्ति भागने लगे। इसमें एक व्यक्ति प्लास्टिक का गैलन लेकर भाग रहा था। जिसे पुलिस बल के सहयोग से पकड़ा गया। पकड़े गये व्यक्ति ने अपना नाम बीरन सिंह साकिन डुमरी बताया। जब उसके प्लास्टिक के गैलन को चेक किया गया तो उसमें से शराब की बदबू आ रही थी। गैलन से 20 लीटर देशी शराब बरामद किया गया। पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग