मढ़ौरा के ग्राम तेजपुरवाँ में कोरोना संक्रमित व्यक्ति के घर के आस-पास का क्षेत्र कंटेन्मेंट जोन घोषित, सील किया गया गांव
छपरा(सारण)। जिले के मढ़ौरा प्रखंड के तेजपुरवाँ गांव में एक व्यक्ति के कोरोना वाइरस से संक्रमित होने की सूचना पर जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन के निर्देश के आलोक में ग्राम तेजपुरवाँ में संक्रमित व्यक्ति के घर के उत्तर में तेजपुरवाँ मस्जिद रोड में सुरेन्द्र प्र0 गुप्ता के घर के पास, दक्षिण में तेजपुरवाँ नोनिया टोला रोड जलेश्वर साह के घर के पास, पुरब में मोहन महतो के घर के पास, एवं पश्चिम में रेलवे लाईन के पहले गौतम महतो के घर के पास तक के क्षेत्र को कंटेन्मेंट जोन घोषित किया गया है। कंटेन्मेंट जोन में किसी भी व्यक्ति को इस क्षेत्र से न तो बाहर जाने की इजाजत दी जाएगी और न ही किसी व्यक्ति को बाहर से अंदर आने की इजाजत दी जाएगी। जिलाधिकारी ने मढ़ौरा के प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी निर्देशित किया है कि समस्त आवागमन मार्गाें को संबंधित मुख्यिा एवं वार्ड सदस्य के सहयोग से पूर्णतः लाॅक करते हुए आवागमन अवरुद्ध कर देगें। यदि किसी व्यक्ति द्वारा कंटेन्मेंट जोन से बाहर पलायन किया जाता है अथवा बाहर से अंदर प्रवेश किया जाता है तो उनके विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाय। जिलाधिकारी ने इस पूरे क्षेत्र को सेनेटाइज करने का निर्देश दिया है। इसका अनुश्रवण प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी को दिया गया है जबकी इस पूरी गतिविधि का अनुश्रवण डाॅ. दिलीप कुमार सिंह, जिला वैक्टर बाॅर्न रोग नियंत्रण पदाधिकारी मो0 7717781085 को दिया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग