अखिलेश पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
जलालपुर (सारण)। महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने लोकसभा में नियम 377 के अधीन सूचना के अंतर्गत गोरखपुर जोन के वाराणसी मंडल अन्तर्गत एकमा, चैनवा और महाराजगंज रेलवे स्टेशन के पास खाली पड़ी जमीन का मामला उठाते हुए कहा कि महाराजगंज रेलवे स्टेशन के पास लगभग 50 से 60 एकड़ जमीन रेलवे की खाली है। एकमा में भी रेलवे की लगभग 4 एकड़ जमीन है। ऐसे ही चैनवा में कई एकड़ जमीन खाली है। इस जमीन पर जलजमाव और कचरा बारहों मास रहता है। इससे पर्यावरण दूषित हो रहा है। इसलिए इस खाली पड़ी जमीन को जनहित, रेलहित में विकसित कर पार्क या रोजगारपरक कोई उद्यम लगाने की जरूरत है। उन्होंने अध्यक्ष महोदय के माध्यम से भारत सरकार के रेल मंत्री से मांग किया कि मेरे संसदीय क्षेत्र के एकमा, चैनवा, महाराजगंज रेलवे स्टेशनों के समीप खाली पड़ी जमीन को पार्क के रूप में विकसित किया जाए या अन्य कोई रोजगार परक एवं सौन्दर्यीकरण कार्य संबंधी परियोजना बनाकर उसे आरंभ किया जाए, जिससे जनता को अधिकाधिक लाभ मिल सके।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग