राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। मंगलवार को आरएसए के तत्वावधान में जयप्रकाश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर फारुख अली का पुतला दहन छपरा शहर में स्थित जयप्रकाश महिला महाविद्यालय के मेन गेट पर किया गया। पुतला दहन कार्यक्रम का आयोजन आर एस ए छात्रा इकाई ने की थी ।जिसमें शहर के सभी महाविद्यालयों इकाई के आर एस ए के पदाधिकारी गण शामिल हुए। आर एस ए के छात्र नेताओं ने कहा कि जेपी विश्वविद्यालय के कुलपति के तीन महीने में ही ऐसे भ्रष्टाचार में डूब गए थे ।इनका वित्तीय पावर नीतिगत निर्णय राजभवन को सीज़ करना पड़ गया। वर्तमान कुलपति छात्र हित में कोई भी कार्य नहीं कर रहे हैं। आये दिन नया-नया घोटाला इनके सामने आ रहा है। भ्रष्टाचार का तांडव नृत्य विश्वविद्यालय में हो रहा है। सारण प्रमंडल के गरीब छात्र-छात्राओं का भविष्य अंधकारमय हो रहा है। स्नातक नामांकन के लिए नए सत्र में जो घोषणा विश्वविद्यालय प्रशासन के द्वारा किया गया है। वह पूरी तरह भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहा है। इसके तहत छात्र इकाई ने नेताओ ने विभिन्न तरह के आरोप लगाए और छात्र हित की कई महत्वपूर्ण बाते कहि। पुतला दहन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूनम कुमारी, फरहाना खातून, रिया कुमारी, स्नेहा कुमारी, स्नेहा , खुशबू, रुचि , रिशु, नेहा,उज्जवल कुमार सिंह, आशीष यादव गुलशन, विकाश सिंह सेंगर, प्रवीण कुमार सिंह, विकाश कुमार पंडित, विवेक कुमार विजय, विवेक कुमार गोलू, मनीष कुमार सिंह, प्रमेन्द्र कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग