राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। दाउदपुर थाना क्षेत्र के नसीरा गांव में उस वक्त एक गंभीर हादसा होते-होते बच गया जब एक युवक पानी मे डूब रहा था। तभी लोगो की नजर पड़ी और उस युवक किसी तरह से पानी मे डूब रहे युवक को बाहर निकाला। लोगो की सूझ बूझ से हादसा का शिकार हुए युवक बाल-बाल बच गया। मिली जानकारी के अनुसार नसीरा गांव निवासी मड़ई राम का पुत्र योगी राम अपने घर से कुछ दूर मिट्टी कटने से बने गड्ढे की ओर गया था। तभी असंतुलित होकर पानी भरे गड्ढे में गिर कर डूबने लगा। तभी कुछ लोगों की नजर उसके ऊपर पड़ी तो शोर मचाने लगे। उसके बाद जुटे लोगों के द्वारा युवक को बाहर निकाल कर उपचार कराया गया। उसके बाद वह स्वस्थ बताया जाता है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग