नई दिल्ली, (एजेंसी)। भारतीय पुरुष हॉकी टीम सेमीफाइनल में बेल्जियम से 5-2 से हार गई है। अब भारतीय टीम कांस्य पदक के लिए खेलेगी। एलेक्जेंडर हेंड्रिक की हैट्रिक की बदौलत बेल्जियम ने पहले पुरुष हॉकी सेमीफाइनल में भारत को 5-2 से हराया है। वे लगातार दूसरे ओलंपिक फाइनल में प्रवेश करेंगे, जबकि भारत कांस्य के लिए जर्मनी या आॅस्ट्रेलिया से खेलेगा। भारत के लिए हरमनप्रीत और मनदीप ने गोल किए। बता दें कि पुरुषों की हॉकी टीम ने 49 साल के अंतराल के बाद खेलों में सेमीफाइनल में जगह बनाई है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा कि, जीत-हार जीवन का हिस्सा है। #ळङ्म‘८ङ्म2020 पर हमारी पुरुष हॉकी टीम ने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया और यही मायने रखता है। टीम को अगले मैच और उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं। भारत को अपने खिलाड़ियों पर गर्व है”।
बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय पुरूष हॉकी टीम का हौसला बढ़ाते हुए टीम को शुभकामनाएं दी था। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि, मैं भारत और बेल्जियम का हॉकी पुरुष सेमीफाइनल देख रहा हूं।हमें हमारी टीम और उनके कौशल पर गर्व है। उन्हें बहुत-बहुत शुभकामनाएं!।बता दें कि इस मैच के लिए सीआरपीएफ जवानों ने जम्मू में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का उत्साहवर्धन करते हुए ‘जीतेगा भाई जीतेगा, भारत जीतेगा’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए। वहं पुरुष हॉकी टीम के परिवार के सदस्य गुरजंत सिंह को अमृतसर में अपने घर पर भारतीय टीम के लिए चीयर कर रहे थे।


More Stories
हर घर दस्तक देंगी आशा कार्यकर्ता, कालाजार के रोगियों की होगी खोज
लैटरल ऐंट्री” आरक्षण समाप्त करने की एक और साजिश है, वर्ष 2018 में 9 लैटरल भर्तियों के जरिए अबतक हो चूका 60-62 बहाली
गड़खा में भारत बंद के समर्थन में एआईएसएफ, बहुजन दलित एकता, भीम आर्मी सहित विभिन्न संगठनों ने सड़क पर उतरकर किया उग्र प्रदर्शन