पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। प्रखंड के बंगरा पंचायत के वार्ड नंबर 14 हंसाफिर गांव के एक पलानी के घर में आग लगने से हजारों रुपए की संपत्ति जलकर राख हो गया है। मकान राम सिंगारी कुंवर पति स्वर्गीय घुमावन दास की है। यह परिवार बहुत ही गरीब है, राम सिंगारी कुंवर के 1 पुत्र है जो मजदूरी करके किसी तरह परिवार का जीवन बसर करता है। यह लोग रात को खाना पीना खाकर बाहर सो गए थे अचानक 1:00 बजे रात को घर में आग लगने की जानकारी हुई यह लोग जोर-जोर से चिल्लाने लगे चिल्लाने की आवाज सुनकर गांव के सभी लोग एकत्रित हुए लोग जब तक जुटते तब तक घर में रखे गेहूं चावल खाने की और सामान, कपड़ा इत्यादि के साथ-साथ घर में रखे बहुत सामान जलकर देखते-देखते राख हो गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग