पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के महावीर चौक के पास तिवारी ऑटो स्पेयर्स पार्ट्स की दुकान के आगे गराज में मरम्मत के लिए लगी दो ऑटो के तीन टायर रिग के साथ चोरी की घटना सामने आई है। मामलेे में तिवारी ऑटो स्पेयर्स पार्ट्स के प्रोपराइटर गुड्डू कुमार तिवारी ने बताया कि वे प्रतिदिन की भांति मंगलवार की शाम में दुकान बंद कर घर चले गए वही दुकान के आगे गराज में मरम्मत के लिए दो ऑटो लगी थी बुधवार की सुबह जब दुकान खोला तो देखा कि मरम्मत के लिए खड़ी ऑटो का टायर रिग सहित खोल लिया गया है वही ऑटो के टूल डिक्की में रखे रिंच भी चोरी कर ली गई है। चोरी की गई सामानों की कीमत बारह हजार के करीब बताई जा रही है।घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने मामलेे में जांच-पड़ताल किया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग