राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
पानापुर (सारण)। थाना क्षेत्र के सेमराहा में देसी शराब स्प्रिट बेचने के मामले में पुलिस ने दो सगे भाइयों को गिरफ्तार करके बुधवार को जेल भेज दिया। ज्ञातव्य हो कि पिछले दिनों पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी करते हुए थाना क्षेत्र के सेमराहा निवासी साहेब पाठक एवं उमेश पाठक के घर के पास से 9 लीटर देसी शराब स्प्रिट बरामद किया था एवं इस संबंध में दोनों अभियुक्तों के खिलाफ पानापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने के लिए लगातार छापामारी कर रही थी उसी क्रम में मंगलवार को रात्रि पुलिस ने दोनों सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया और आगे की कानूनी कार्रवाई करते हुए बुधवार को दोनों अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग