राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
पानापुर (सारण)। थाना क्षेत्र के भोरहा क्वार्टर बाजार पर शराब पीकर हल्ला कर रहे नशेड़ी को गिरफ्तार करके पुलिस ने बुधवार को जेल भेज दिया। शराब के नशे में हंगामा कर रहे नशेड़ी के संबंध में लोगों ने स्थानीय थाने को सूचना दिया था उसके बाद पुलिस अवर निरीक्षक प्रमोद कुमार के नेतृत्व में पानापुर थाने की गश्ती टीम भोरहा क्वार्टर बाजार पहुंची तो शराब पीकर हंगामा कर रहे नशेड़ी की पहचान महताब आलम के रूप में हुई उसके बाद पुलिस उसे गिरफ्तार करके थाने ले आई। थाना लाने के बाद ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच करने के बाद उसके शराब पीने की पुष्टि हुई और शराब पीने की पुष्टि होने के बाद उस पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए बुधवार को जेल भेज दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग