वृद्ध की पीट-पीटकर हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
बनियापुर(सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के बेरुई उत्तर टोला में पीट-पीट कर वृद्ध की हत्या मामले का प्राथमिकी अभियुक्त 20 वर्षीय अभिषेक सिंह को बनियापुर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने बताया कि इस मामले में मृतक के पुत्र ने गत 11 अप्रैल को थाना कांड संख्या 93/20 दर्ज कराई गई थी। जिसमें पड़ोस के ही नौ लोगों को नामजद किया गया था। तब से सभी नामजद फरार चल रहे थे।अब तक दो अभियुक्तों की गिरफ़्तारी हो चुकी है। जबकि शेष सात नामजदों की गिरफ़्तारी को लेकर छापेमारी जारी है।मालूम हो कि आपसी विवाद को लेकर पड़ोसियों द्वारा गत 11 अप्रैल को बृद्ध जगत सिंह की हत्या पीटकर कर दी गई थी. मृतक घर के सामने बेढ़ी की खोंप रखने गया था जिसको लेकर बिवाद हुई थी. जिसके बाद नामजदों ने घटना को अंजाम दिया था. दर्ज प्राथमिकी में पड़ोस के ही उदय सिंह, नीतू देवी,अभिषेक सिंह, छोटू सिंह,ब्यूटी कुमारी, राजेन्द्र सिंह, सुमित्रा देवी, अवधेश सिंह तथा अखिलेश सिंह को नामजद किया गया था. जिसमे अखिलेश सिंह की गिरफ्तारी एक सप्ताह पूर्व की गई थी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग