मनरेगा के कार्य का मांगा आरटीआई, विरोध में जमकर मारपीट, आधा दर्जन घायल
मशरक(सारण)। प्रखंड के डुमरसन पंचायत के लखनपुर गांव में मुखिया द्वारा मनरेगा के तहत हुए निर्माण श्मशान घाट और पोखरा निर्माण के बारे में आरटीआई द्वारा जबाब मांगने के मुद्दे के विवाद को लेकर जमकर हुएं मारपीट में दो पक्षों से आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए मशरक पीएचसी में भर्ती कराया गया जहां एक पक्ष की पहचान मंगल राय की 55 वर्षीय पत्नी राम पती देवी, मंगल राय के 25 वर्षीय पुत्र पंकज कुमार और दूसरे पक्ष से राजेन्द्र मांझी के चार पुत्र 40 वर्षीय पुत्र अशोक मांझी, 28 वर्षीय पुत्र विनोद मांझी, 23 वर्षीय पुत्र मनोज मांझी, 35 वर्षीय पुत्र मुकेश मांझी के रूप में हुई सभी लखनपुर गांव के निवासी हैं। वही अशोक माझी वार्ड सदस्य हैं। मामले में घायल अशोक मांझी ने बताया कि उसके गांव के वार्ड में मनरेगा योजना से शमशान घाट और पोखरा का निर्माण किया गया जो जेसीबी और ट्रैक्टर से किया गया जो नियमानुसार मजदूर से करवाना था। उस बारे में शिकायत करने पर जब कोई कारवाई नही हुई तो उस बारे में आरटीआई से जानकारी मांगी तो उस काम में टैक्टर से कार्य कराने वाले ने मेरे दरवाजे पर आकर बोला कि मुखिया प्रतिनिधि बुला रहें हैं। जिससे मैं उसके दरवाजे पर पहुंचा तों उसने दरवाजे पर बुलाकर मारपीट करने लगा जिससे बचाने गये उसके भाई भी गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों में एक महिला और दो युवक को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। मामले में मशरक थाना पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग