अपहृत नाबालिक को सहाजितपुर पुलिस ने मोबाइल के टावर लोकेशन के आधार पर बरामद
बनियापुर(सारण)। अपहृत नाबालिक को सहाजितपुर पुलिस ने मोबाइल के टावर लोकेशन के आधार पर बरामद कर लिया. कथित अपहृता को तरैया बाजार में भाड़े के एक कमरे में रखा गया था. जिस मोबाइल नंबर को आधार बनाकर पुलिस अनुसंधान कर रही थी, वह नंबर सज्जाद आलम के नाम से ली गई थी. पुलिस ने सबसे पहले तरैया थानाक्षेत्र के छोटकी माधोपुर से सज्जाद को हिरासत में लेकर पुछताछ शुरू की थी. पुछताछ के दौरान अपहरण का यह मामला प्रेम प्रसंग का निकला. सज्जाद ने अपहृता को अपनी प्रेमिका बताया है. पुछताछ के दौरान प्रेमी ने बताया कि घटना के बाद से ही वह प्रेमिका को तरैया बाजार में ही भाड़े के एक कमरे में छुपा कर रखा है. जहां अक्सर वह जाया करता था. पुलिस ने गिरफ्तार प्रेमी की निशानदेही पर छापेमारी कर नाबालिक लड़की को बरामद कर लिया है. बरामद नाबालिक भी प्रेम प्रसंग की बात को स्वीकार करते हुए अपने प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी है. मामले की अनुसंधानकर्ता जमालुद्दीन खान ने बताया कि गिरफ्तार युवक को जेल भेज दिया गया है. जबकि नाबालिक को पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है. मेडिकल जांच के बाद किशोरी का बयान कोर्ट में दर्ज कराया गया है. मेडिकल जांच रीपोर्ट व दर्ज बयान की कॉपी आने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी. मालूम हो कि सहाजितपुर थानाक्षेत्र के कटसा निवासी किशोरी के पिता ने 25 मई को अज्ञात के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराया था जिसमें शौच के लिए घर से निकली नाबालिक के अपहरण की बात कही गई थी. पुलिस दर्ज प्राथमिकी के आधार पर अनुसंधान में जूटी थी.


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग