राष्ट्रनायक न्यूज।
पीरियड्स या मासिक धर्म महिलाओं में होने वाले एक नेचुरल प्रोसेस है। जब लड़की यौनावस्था के पड़ाव पर पहुंचाती है तो उसे पीरियड्स आना शुरू होते हैं। आमतौर पर लड़कियों को 10 से 12 साल की उम्र के आसपास पीरियड्स आने शुरू होते हैं। लेकिन कई लड़कियों को पहली बार पीरियड 14-15 साल की उम्र में भी हो सकते हैं। पहले पीरियड के दौरान हर लड़की को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। फर्स्ट पीरियड के द्वारा पेट दर्द, कमजोरी, मूड स्विंग और हैवी ब्लीडिंग हो सकती है। ऐसे में आप की लाडली को पीरियड के दौरान अधिक देखभाल की जरूरत होती है। पहले पीरियड के दौरान बेटी के खानपान का खास ख्याल रखें। इससे उसको पीरियड्स के दौरान होने वाली समस्याएं नहीं होंगी।
आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि बेटी के पहले पीरियड के दौरान आपको उसकी डाइट में क्या-क्या शामिल करना चाहिए-
हरी पत्तेदार सब्जियां: अगर बेटी को पहली बार पीरियड्स शुरू हुए हैं तो उसके खाने में हरी पत्तेदार सब्जियां जरूर शामिल करें। पीरियड के दौरान हैवी ब्लीडिंग होने के कारण कई बार शरीर में खून की कमी हो सकती है। ऐसे में हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करने से शरीर में विटामिन, मिनरल और फोलिक एसिड की आपूर्ति होती है।
चिकन और फिश: अगर आप नॉन वेज का सेवन करते हैं तो बेटी को पहली बार पीरियड्स होने पर उसकी डाइट में चिकन और फिश शामिल करें। इनमें भरपूर मात्रा में आयरन, प्रोटीन और ओमेगा थ्री फैटी एसिड मौजूद होता है। पीरियड्स के दौरान फिश और चिकन के सेवन से पीरियड्स पेन को कम करने में मदद मिलती है। इसके अलावा इससे मूड स्विंग्स की समस्या भी कम होती है।
ड्राई नट्स: पहली बार पीरियड्स होने पर बच्ची ड्राई नट्स खाने को दें। बादाम, काजू, अखरोज जैसे नट्स में ओमेगा 3 फैटी एसिड और प्रोटीन की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इसके अलावा नट्स में मैग्नीशियम और विटामिन भी मौजूद होते हैं। पीरियड्स के दौरान नट्स के सेवन से कमजोरी और थकान जैसी समस्याएं दूर होती हैं। दाल: पीरियड्स के दौरान बेटी की डाइट में दाल भी जरूर शामिल करें। दाल के सेवन से शरीर को प्रोटीन और विटामिन जैसे पोषक तत्व मिलते है। हालांकि ध्यान दें कि पीरियड के दौरान उसे उड़द की दाल खाने को न दें। दरअसल, उड़द की दाल बादी होती है और इससे अपच और गैस की समस्या हो सकती है। पीरियड्स में मूंग की दाल खाना फायदेमंद होता है। मूंग पचाने में आसान होती है और इससे शरीर को एनर्जी भी मिलती है।
फ्रूट्स: फर्स्ट पीरियड के दौरान अपनी लाडली को ताजे फ्रूट्स खाने को दें। आप बेटी को अनार और चुकंदर का जूस पीने को दे सकती हैं। इससे शरीर में खून की कमी का खतरा कम होता है। इसके अलावा आप उसे गाजर, टमाटर आदि भी खाने को दे सकती हैं। पीरियड्स के दौरान उसे सलाद खाने को भी दें।
प्रिया मिश्रा


More Stories
महिलाओं एवं किशोरियों को प्रजनन एवं यौन स्वास्थ्य जैसे विषयों पर जागरूकता करने की काफी आवश्यकता
अनचाहे गर्भ से सुरक्षा के लिए महिला बंध्याकरण को अपनाएं, सरकार देगी 3 हजार रूपये प्रोत्साहन राशि
सारण में कृमि से बचाव के लिए 24.73 लाख बच्चों को खिलायी जायेगी अल्बेंडाजोल की गोली