टोक्यो, (एजेंसी)। टोक्यो ओलंपिक 2021 में भारतीय पहलवान रवि दाहिया ने सेमीफाइनल मुकाबले में कजाखस्तान के नूरइस्लाम सानायेव को पटकनी दे दी है। इसी के साथ ओलंपिक 2020 में भारत का चौथा पदक पक्का हो गया है। रवि दाहिया ने 57 किलोवर्ग में नूरइस्लाम सानायेव को मात दे दी है। इसी के साथ रवि दाहिया ने कम से कम रजत पदक पक्का कर लिया है। चौथी वरीयता प्राप्त भारतीय 2-9 से पीछे था लेकिन दहिया ने वापसी करते हुए अपने विरोधी के दोनों पैरों पर हमला किया और उसके गिरने से जीतने में कामयाब रहे। इससे पहले सुशील कुमार ने 2012 लंदन ओलंपिक में फाइनल में जगह बनाकर रजत पदक जीता था। इससे पहले उन्होंने बुल्गारिया के जॉर्जी वेलेंटिनोव वेंगेलोव को 14-4 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। रवि दाहिया के लिए बुधवार का दिन काफी शानदार रहा क्योंकि अपने सभी मुकाबलों में उन्होंने विरोधियों को चित कर दिया है।


More Stories
कला के संरक्षण, संवर्द्धन एवं विकास के लिए कलाकारों का शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन
भारत में भ्रष्टाचार और अपराध के कारण तथा उनका निवारण
हर घर दस्तक देंगी आशा कार्यकर्ता, कालाजार के रोगियों की होगी खोज