राष्ट्रनायक न्यूज।
जलालपुर (सारण)। कोपा थानाक्षेत्र कोपा उत्तर टोला से लापता युवक का शव गुरुवार की सुबह एनआरएल पम्प के पीछे स्थित एक कुंए से बरामद किया गया। मृतक कोपा उत्तर टोला के ही रामा प्रसाद सिंह के 33 वर्षीय पुत्र जयप्रकाश प्रसाद सिंह बताया गया है। मृतक के सिर तथा आंख पर निर्मम तरीके से चाकू मारा गया है। युवक बीते बुधवार से ही कोपा चट्टी से लापता था। शव बरामद होने के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गया।कोपा पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया है। परिजनों के मुताबिक युवक तीन दिन पहले ही मध्यप्रदेश से घर आया था। युवक की शादी पड़ोस के समहोता गांव में हुई थी।मृतक को एक पुत्र 7 वर्षीय राजवीर कुमार, दो पुत्री पांच वर्षीय रागनी कुमारी तथा दो वर्षीय अनुराधा कुमारी है।पत्नी सोनी देवी घटना के बाद से ही बदहवास है। कोपा थानाध्यक्ष विकाश कुमार ने बताया कि मामले को जांच की जा रही है।घटना का पटाक्षेप जल्द ही हो जाएगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग