पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के हरपुरजान गांव में गुरुवार की दोपहर चापाकल पर पानी भरने के विवाद में दो पड़ोसी में जमकर मारपीट हो गई जिसमें दो महिलाएं घायल हो गई। घायलों को परिजनों द्वारा इलाज के लिए सीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया जहां उनकी पहचान शायरा बीबी 40 वर्ष पति मोहम्मद निजामुद्दीन और तारा खातुन 38 वर्ष पति शमशेर आलम के रूप में हुई। मामलेे में घायल तारा खातुन ने बताया कि चापाकल पर पानी भरने के लिए विवाद हो गया जिसमें मारपीट हो गई जिसमें घायल हो गई। मामले में थाना पुलिस को आवेदन दिया गया है पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग