पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह को अलग-अलग जगहों पर सड़क दुघर्टना में पिता पुत्र समेत ट्यूशन पढ़ घर जा रहा छात्र गंभीर रूप से घायलावस्था में इलाज के लिए सीएचसी मशरक में भर्ती कराए गए। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ अभय कुमार ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। पहले मामलेे में थाना क्षेत्र के महावीर चौक पर अनियंत्रित बाइक सवार ने ट्यूशन पढ़ घर जा रहें छात्र को जोरदार टक्कर मार दिया जिसमें साइकिल सवार छात्र गंभीर रूप से घायलावस्था में आस पास के लोगों द्वारा इलाज के लिए सीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया जहां उसकी पहचान थाना क्षेत्र के अरना छपिया गांव निवासी मनोज सिंह का 16 वर्षीय पुत्र रिषेक कुमार के रूप में हुई। घटना के बारे में लोगों ने बताया कि पेट्रोल पंप के पास कोचिंग सेंटर से ट्यूशन पढ़ घर साइकिल से जा रहा था कि महावीर चौक के पास अनियंत्रित मोटरसाइकिल सवार युवक ने टक्कर मार दी। वही दूसरी मलमलिया सिवान शीतलपुर एसएच-73 पर थाना क्षेत्र के चंदेश्वर मोड़ के पास अनियंत्रित ट्रक से बचने के चक्कर में मोटरसाइकिल सवार पिता पुत्र गंभीर रूप से घायलावस्था में इलाज के लिए सीएचसी मशरक में भर्ती कराएं गये। घायल की पहचान गोरख साह के 40 वर्षीय पुत्र अजय कुमार साह और अजय कुमार साह का 10 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार के रूप में हुई। घायल पिता ने बताया कि यदु मोड़ के पास उनकी दवा की दुकान है वही पर सुबह अपने गांव बहरौली से मोटरसाइकिल पर सवार होकर दोनों आ रहें थें कि चंदेश्वर मोड़ के पास अनियंत्रित ट्रक से बचने के चक्कर में मोटरसाइकिल समेत सड़क पर गिर पड़े और घायल हो गए। आस पास के लोगों द्वारा इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी होते ही थाना पुलिस गश्ती दल ने मामलेे में घायलों का हालचाल जाना और मामलेे में जांच-पड़ताल कर रहे हैं।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग