बनियापुर (सारण)- बनियापुर थाना क्षेत्र के डूंगूरपटी निवासी व पीड़िता अर्चना देवी ने स्थानीय थाने में प्राथमिकि दर्ज करा न्याय की गुहार लगाई है।दर्ज प्राथमिकि में पीड़िता ने बताया है कि 13 जुलाई 2016 को मेरी शादी हिन्दू रीति-रिवाज के अनुसार सिवान जिले के लकड़ी नवीगंज थाना क्षेत्र के नंदपुर गांव निवासी प्रमोद कुमार प्रसाद के साथ संपन्न हुई थी।शादी के दौरान मेरे पिताजी द्वारा अपने सामर्थ्य के अनुसार उपहार स्वरूप नगद राशि और घरेलू सामग्री दी गई थी।शादी के कुछ दिन बाद तक सबकुछ ठीक रहा।मगर बाद में ससुरालवाले मुझे दिल्ली ले कर चले गए।जहाँ वे लोग किराये के फ्लैट में रहते थे।दिल्ली ले जाने के बाद मुझे तरह-तरह की यातनाएं देने के साथ शारीरिक और मानसिक रूप प्रताड़ित किया जाने लगा।इसी क्रम में नौकरी लगाने के नाम पर मेरे पिताजी से रुपये की मांग की जाने लगी।इस बीच परीक्षा देने के लिये अपने गांव आ गई।जिसके बाद ससुरलवालो अब मुझे अपने घर पर रखने से इंकार कर रहे है।इस मामले में पीड़िता ने पति प्रमोद कुमार प्रसाद,ससुर महेश प्रसाद,सास गीता देवी,देवर कवींद्र प्रसाद और नन्द नीतू देवी को आरोपित किया है।प्राथमिकि दर्ज कर पुलिस मामले की अनुसंधान में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग