संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। एटीएम से रुपये निकाल घर लौट रहे युवक को अधिक रुपये देने का लालच देकर उचक्के आठ हजार रुपये लेकर फरार हो गए। पीड़ित हल्ला मचाता तबतक दोनों बाइक सवार उचक्के काफी दूर निकल गए थे। घटना गुरुवार को सहाजितपुर में हुई। पीड़ित युवक पंचमहला निवासी शमसाद मंसूरी है। पीड़ित ने बताया कि वह एटीएम से रुपये निकाल जैसे ही बाहर आया तभी पहले से घात लगाए दोनों उचक्कों ने उससे बातचीत शुरू कर दी। विश्वास में लेकर एक नए एक थैला दिया और कहा कि इसमें पच्चास हजार रुपये है। इसे सुरक्षित रखिये। फिर दूसरे ने कहा कि अपना आठ हजार रुपये हमें दे दो। हम इसे लौटा देंगे। दोनों की चिकनी चुपड़ी बातों में युवक फंस गया। उसने अपने रुपये उचक्कों को दे दी। जब कुछ देर बाद दोनों गायब हो गए, तब थैला खोला गया। जिसमें कागज का बंडल रखा गया था। कागज का बंडल देख युवक जोरजोर से रोने लगा। स्थानीय लोगो ने दोनो की पूरे बाजार तलाश की। लेकिन उचक्कों का कही कोई पता नहीं चला। मामले की सूचना पुलिस को भी दी गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग