राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

कुलपति ने विभिन्न महत्पूर्ण संगठनों केअध्यक्ष एवं सचिव को सम्मानित

प्रो. संजय पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।

छपरा (सारण)। जेपीयू के कुलपति  प्रो फारूक अली ने विश्वविद्यालय के सर्वांगीण विकास के लिए विचार विमर्श करने के लिए चैम्बर आफ कामर्स के अध्यक्ष वरुण रजा, रोटरी क्लब के अध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार सिंह, लायंस क्लब के अध्यक्ष  विक्की आनंद सहित अन्य पदाधिकारी से विश्वविद्यालय के सर्वांगीण विकास के लिए वार्ता किए। विश्वविद्यालय का कैसे विकास हो इसके लिए सबने परामर्श दिया।सबने एक स्वर में कहा कि इसके पूर्व किसी कुलपति द्वारा इस प्रकार का प्रयास नहीं किया गया आप पहले कुलपति हैं, जिन्होंने इस तरह का कार्य किया हम सब हर प्रकार से आपका सहयोग करेंगे। जे पी यू पूर्ववर्ती छात्र संघ का गठन करने के लिए श्री वरुण रजा, चैम्बर आफ कामर्स को संयोजक बनाया गयाहै। कुलपति डॉ फारूक अली ने कहा कि पूर्ववर्ती छात्र संगठन में विश्वविद्यालय का कोई भी अधिकारी नहीं रहेगा। विश्वविद्यालय के विकास के लिए रोटरी क्लब एवं लायंस क्लब के अध्यक्ष ने स्वतः 30’×30 ‘का छात्रों एवं छात्राओं के लिए  दो प्रतीक्षालय अपनी  संस्था की ओर से बनाने की घोषणा की। जिसका विश्वविद्यालय के कुलपति महोदय प्रोफेसर फारूक अली तथा अन्य अधिकारीगणों ने स्वागत किया। वही आगन्तुक सदस्यो को कुलपति के द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रो हरिश्चंद्र ,प्रोअनिल कुमार सिंह,एफए ए के पाठक ,इंजीनियर प्रमोद कुमार सिंह, डॉक्टर शेखर कुमार सिंह उपस्थित थे ।