राष्ट्रनायक न्यूज।
लहलादपुर/जनता बाजार (सारण)। जनता बाजार थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव निवासी अरमान अली उर्फ कल्लु की पत्नी शहनाज खातुन ने स्थानीय थाना में अपने पत्ति एवं ससुराल के अन्य सददयों के विरुद्ध एक प्राथिमिकी दर्ज कराया है, जिसमें उनपर दहेज में मोटर साइकिल तथा टीवी नहीं देने के कारण जान मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। दर्ज प्राथिमिकी के अनुसार 26 – 04 – 1997 को उसकी शादी जलालपुर गांव के ही अनवर अली उर्फ कल्लु के साथ मुस्लिम रीति रिवाज के साथ हुई। शादी के कुछ दिनों बाद से ससुराल वाले एक मोटर साइकिल एवं टीवी की मांग करने लगे. उनकी मांग पूरी नहीं होने पर उसे घर से निकाल दिये। शहनाज ने कहा है कि शादी के समय ससुराल वालों को एक लाख रुपये की नगद राशि तथा एक लाख रुपये की सामग्रियां दी गई हैं, फिरभी एक मोटर साइकिल तथा टीवी नहीं दिये जाने के कारण उसके साथ मारपीट किया जाता है तथा अन्य प्रकार की प्रताड़नाएं दी जाती रही हैं। शहनाज ने अपने ससुराल वालों पर सोये हुए अवस्था में तलाकनामा पर अंगूठे का निशान लेने तथा जलाकर एवं जहर देकर जानसे मारने की प्रयास करने का भी आरोप लगाया है। उसने अपने पत्ति पर दूसरी शादी कर लिये जाने तथा पैतृक संपत्ति हड़प लिये जाने का भी आरोप लगाया है। चूंकि शहनाज के मां एवं सास सगी बहन है तथा पिता एवं ससुर खास सगे भाई हैं। इस मामले में शहनाज खातुन ने अपने पत्ति अनवर अली उर्फ कल्लु, ससुर मोo सलीम, सास सकीना खातुन, देवर एहसान, इरफान के अलावे अहमद रजा उर्फ सोनु, मोo समीर, रेशमा खातुन तथा नसीमा उर्फ नूरी बीबी को नामजद किया है। ससुराल वालों के प्रताड़ना से तंग आकर शहनाज फिलहाल सिवान जिला के भगवानपुर हॉट थाना क्षेत्र स्थित शकरी गांव में अपने ननिहाल में रहती है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग