राष्ट्रनायक न्यूज।
लहलादपुर/जनता बाजार (सारण)। जनता बाजार थाना क्षेत्र के बनपुरा पंचायत के राजस्व कर्मचारी के साथ अभद्र व्यवहार करने तथा सरकारी कागजातों को फाड़ दिये जाने की प्राथिमिकी दर्ज करायी गई है। मामला लहलादपुर अंचल क्षेत्र के चकदेह गांव का है। दर्ज प्राथिमिकी के अनुसार चकदेह गांव निवासी स्वर्गीय बब्बन प्रसाद श्रीवास्तव की पत्नी चंपा कुंवर अपने दो पुत्रों राजेश कुमार श्रीवास्तव तथा अभय कुमार श्रीवास्तव के साथ जमाबंदी में संशोधन करने का दबाव राजस्व कर्मचारी हरेंद्र साह पर बनाने लगी। जब कर्मचारी ने कहा कि संशोधन अंचलाधिकारी के आदेश पर नियमानुसार होता है तो इसी बात को लेकर अपने मां के साथ आये हुए राजेश कुमार श्रीवास्तव तथा अभय कुमार श्रीवास्तव ने राजस्व कर्मचारी के साथ गाली-गलौज करते हुए कुछ सरकारी कागजातों को फाड़ दिया तथा जानसे मारने की धमकी भी दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग