राष्ट्रनायक न्यूज।
लहलादपुर/जनता बाजार (सारण)। जनता बाजार स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक के दुकान के पीछे गली में रॉयल सन गोल्ड विस्की के 21 बोतल के साथ स्थानीय थाना की पुलिस ने अपने ही थाना क्षेत्र के भेटवलिया गांव निवासी छोटेलाल प्रसाद को गिरफ्तार किया। इस संबंध में एएसआई मिथिलेश कुमार दास ने अपने प्राथिमिकी में लिखा है कि प्रत्येक बोतल में 375 एमएल शराब भरी हुई थी। कागजी कार्रवाई करते हुए सम्पूर्ण शराबबंदी के तहत छोटेलाल प्रसाद को जेल भेज दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग