फर्जी शिक्षिका घोषित होने पर दिया इस्तीफा, फिर भी वर्षों उठायी वेतन, एफआईआर
मशरक(सारण)। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अशोक कुमार सिंह ने मशरक थाना में आवेदन दिया है, जिसमें प्रखंड शिक्षिका द्वारा फर्जी घोषित होने के बाद त्यायपत्र देने के बाद भी पूर्व प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी और प्रधानाचार्य से मिलीभगत कर वर्षों तक सरकारी राशि वेतन के रूप में गबन करने का मामला दर्ज कराया। मामले में मशरक थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा ने कांड संख्या 329/20 दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दिया। मामले में दिये आवेदन में कहां गया कि फर्जी शिक्षकों पर हाईकोर्ट पटना ने सीडबलूजेसी 15459/2014 के तहत आदेश जारी किया कि जो भी प्रखंड शिक्षक फर्जी सर्टिफिकेट पर नौकड़ी कर रहे हैं वे पद से इस्तीफा दे। जिसमें उत्क्रमति मध्य विद्यालय जजौली में कार्यरत शिक्षिका चंदा कुमारी ने पद से इस्तीफा देने के बाद भी प्रधानाचार्य संजीव कुमार और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी लखेन्द्र पासवान की मिलीभगत से त्यागपत्र के बाद 29/07/15 से अक्टूबर 2018 तक अपने आप को विद्यालय में कार्यरत दिखा दिया और वेतन भुगतान प्रस्ताव जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना कार्यालय को भेज वेतन प्राप्त कर लिया।मामले में सरकारी राशि का अवैध तरीके से निकासी कर लिया गया। मामले में मशरक थाना पुलिस तीनों लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर शुरू कर दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग