एकमा पावर ग्रिड से जुड़ा लहलापुर पीएसएस, 45 हजार उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभ
बनियापुर से संजय सिंह की रिपोर्ट
बनियापुर(सारण)। लहलादपुर पीएसएस मंगलवार को सीधे तौर पर एकमा ग्रिड से जुड़ गया। जिसका लाभ बनियापुर और लहलादपुर के लगभग 45 हजार विधुत उपभोक्ताओं को मिलेगी। उक्त आशय की जानकारी एसडीओ चंदन सिन्हा के द्वारा दी गई। एसडीओ श्री सिन्हा ने बताया नवनिर्मित 33 केवी लाइन के द्वारा एकमा ग्रिड से लहलादपुर पीएसएस के जुड़ जाने से गर्मी के मौसम में बिजली की कटौती के साथ-साथ उपभोक्ताओं को लोड शेडिंग और रोटेशन से भी काफी हद तक निजात मिलेगी। नवनिर्मित लाइन के चालू होने से उपभोक्ता एक साथ दोहरी लाभ मिलने की बात बताई जा रही है। विधुत विभाग के पदाधिकारियो की माने तो एकमा ग्रिड से लहलादपुर पीएसएस के जुड़ जाने से एक तरफ बनियापुर के कोल्लूआ पीएसएस का लोड काफी कम हो जायेगा। जिसके वजह से बार-बार जंफर कटने, तार टूटने आदि समस्याओं से राहत मिलेगी। जिसका सीधा फायदा बनियापुर के 30 हजार उपभोक्ताओं को मिलेगा। वही दूसरी ओर लहलादपुर पीएसएस के लगभग 15 हजार उपभोक्ताओं को एकमा ग्रिड से सीधे तौर पर जुड़ने से बनियापुर पीएसएस से आत्मनिर्भरता समाप्त हो जाएगी। ऐसे में दोनों प्रखंडो में एक साथ निर्वाध विधुत आपूर्ति बहाल हो सकेगी।
विकल्प के तौर पर देखा जा रहा है, नवनिर्मित लाइन को
विगत एक पखवाड़े से पर रही भीषण गर्मी के बीच बिजली की खपत काफी बढ़ गई है। ऐसे में लगातार 33 केवी और 11 केवी में फॉल्ट की वजह से प्रतिदिन घण्टो विधुत आपूर्ति बाधित हो रही है। वही शाम के समय मे उपभोक्ताओं को लोड शेडिंग की समस्याओं से जूझना पर रह है। मालूम हो कि फिलवक्त मशरख के चैनपुर ग्रिड से बनियापुर पीएसएस को 33 केवी की सप्लाई की जाती है। जहाँ से लहलादपुर, हरपुर, नगरा आदि फीडरों में बिधुत आपूर्ति बहाल की जाती है।इस दौरान 33 केवी में ब्रेकडाउन होने से सभी फीडर एक साथ बाधित हो जाते है।जबकि 33 केवी को ठीक करने के लिये बनियापुर से चैनपुर के बीच विधुत कर्मियों को 28 किलोमीटर की दूरी में पेट्रोलिंग करनी पड़ती है।जिससे घण्टो बिधुत आपूर्ति विधित रहती है। अब जबकि एकमा ग्रिड से लहलादपुर पीएसएस जुड़ गया है, तो आपूर्ति बाधित होने के दौरान विकल्प के तौर पर बनियापुर पीएसएस को लहलादपुर पीएसएस से आपूर्ति मिलने लगेगी।
एसडीओ सिन्हा के कार्यकाल में बनियापुर को मिली कई सौगात
उपभोक्ताओं की माने तो विगत दो वर्षो में विधुत एसडीओ चंदन सिन्हा के कार्यकाल में विधुत व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिये कई आवश्यक कार्य किये गए। जो नियमित विधुत आपूर्ति की दिशा में मिल का पत्थर साबित हो रही है। एसडीओ द्वारा अपने अथक प्रयास से बनियापुर पीएसएस को डायरेक्ट चैनपुर ग्रिड से जोड़वाया गया। जो पहले मशरख पीएसएस जोड़ा गया था। जहाँ हर समय अनियमित आपूर्ति को लेकर उपभोक्ताओं द्वारा सड़क जाम, आगजनी और हंगामा किया जाता था। जिसके बाद हरपुर पीएसएस का निर्माण करवाया गया। जिससे बनियापुर पीएसएस का लोड कम होने से उपभोक्ताओं को राहत मिली।इसके अलावे जलालपुर और नगरा पीएसएस को चालू कराया गया। अब लहलादपुर पीएसएस को एकमा ग्रिड से जुड़वाना एक और बड़ी उपलब्धि बताई जा रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग