वाहन चेकिंग अभियान से त्रस्त दुकानदारों ने विरोध में किया दुकान बन्द
मशरक(सारण)। स्थानीय थाना पुलिस द्वारा बाजार क्षेत्र के महावीर चौंक पर लाॅक डाउन के दिन से ही वाहन चेकिंग अभियान लगाये जाने से त्रस्त दुकानदारों ने मंगलवार की शाम अपनी अपनी दुकानों को बंद कर विरोध जताया। आपकों बता दें कि यह वाहन चेकिंग यहां पहले नही था कोरोना वायरस संक्रमण के वजह से घोषित लाॅक डाउन में जिले से आयी गोरखा बटालियन-1 के जवानों को लेकर थानाध्यक्ष द्वारा पुलिस प्वाइट बनाया गया जहां बाद में वाहन चेकिंग प्वाइट के रूप में इस्तेमाल होने लगा।लाॅक डाउन की समाप्ति हो जाने के बाद भी वहा निर्वाध रूप से वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है जिससे वहा सड़क दुघर्टना की बराबर समस्या बनी रहतीं हैं।वही यह जगह मशरक का सबसे व्यस्त बाजार है यहां पुलिस चेकिंग अभियान से लोगों का आना जाना ना के बराबर हो गया है। जिससे दुकानें बंद करने की नौबत आ गई है।साथ ही दुकानदारों के सामने भुखमरी की स्थिति आ गई है। जिससे दुकानदारों ने दुकान बंद कर विरोध जताया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग