राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

सीएसपी संचालक की हत्या व लूट में मृतक के परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे महाराजगंज के भाजपा सांसद सिग्रिवाल

सीएसपी संचालक की हत्या व लूट में मृतक के परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे महाराजगंज के भाजपा सांसद सिग्रिवाल

  •  पिता ने एकमा थाने में दर्ज कराया केस
  •  एकमा व दाउदपुर के बीच पुलिस पिकेस स्थापित करने की मांग

के. के. सिंह सेंगर।एकमा

छपरा(सारण)। एकमा थाना इलाके में सोमवार को छह लाख की लूट व हत्या के शिकार हुए दाउदपुर थाना क्षेत्र के सीएसपी संचालक मुकेश कुमार गुप्ता के पिता महेश साह द्वारा एकमा थाने में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। उधर पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को हिरासत में लेने के बाद तीन लोगों से आवश्यक पूछताछ करके छोड़ दिया। जबकि दो अन्य लोगों से अभी भी पूछताछ की जा रही है। वहीं कुछ हिरासत में लिए गए लोगों के परिजनों ने पुलिस पर अनावश्यक रुप से निर्दोष लोगों को भी हिरासत में लेने का आरोप लगाया है। इस बीच घटना की जानकारी मिलने के बाद महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह “सिग्रीवाल” ने मंगलवार को मृतक के परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी। वहीं घटना की तीव्र निंदा करते हुए गहरा दुख प्रकट किया। इस दौरान जानकारी मिलने पर ग्राहक सेवा केन्द्र संचालकों के संगठन के जिलाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में संचालकों ने सांसद सिग्रीवाल का घेराव किया और सुरक्षा व्यवस्था पर गहरी नाराजगी जाहिर की। साथ ही स्पष्ट किया कि जब तक हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं होगी, तबतक जिले का कोई भी सीएसपी संचालित नहीं किया जाएगा।
सांसद ने भरोसा दिलाते हुए सारण रेंज के डीआईजी से फोन पर बातचीत की और मामले के शीघ्र उद्भेदन के लिए एक स्पेशल एसआईटी की टीम के गठन करने को कहा। वहीं पुलिस कमिश्नर से बात कर बढ़ती लूट व हत्या की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए एकमा एवं दाउदपुर के बीच एक पुलिस पिकेट बनाने की मांग की। जिस पर कमिशनर ने भी अपनी सहमति जताई। वहीं पुलिस कमिश्नर ने बुधवार को एक बैठक करने की बात कही। जिसमें जिले के सभी सीएसपी संचालकों को आमंत्रित किया है। बैठक में रुपये के उठाव व लेन-देन के दौरान एहतियात व सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाये जाने पर चर्चा की जाएगी।
इस मौके पर सीएसपी संगठन के महासचिव अमर कुमार साह, संयोजक मंटू सिंह, मनोज राय, संतोष राय आदि मौजूद थे।
यहां बता दें कि सोमवार को एकमा एसबीआई से छह लाख रुपये की निकासी कर लौट रहे दाउदपुर के सीएसपी संचालक मुकेश कुमार गुप्ता की गोली मार कर हत्या के बाद बाइक सवार अपराधियों ने रुपये लूट लिए थे। सांसद के साथ परिजनों से मिलने गए लोगों में शारदानंद सिंह, हेमनारायण सिंह, मनोज पाण्डेय आदि शामिल थे।