सेमरी पंचायत की जनता ने विधानसभा चुनाव में राजद के समर्थन को हुई गोलबंद
पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक(सारण)। प्रखंड क्षेत्र के सेमरी पंचायत मे सेमरी टोला पर नवयुवकों ने एक बैठक सोना सिंह के अध्यक्षता मे किया। जिसमें नौजवानों ने बनियापुर विधानसभा के राजद विधायक केदारनाथ सिंह को खुलकर चुनाव मे साथ देने की बात कहीं। सभी नौजवान ने एक साथ होकर चुनाव मे विधायक केदारनाथ सिंह की सादगी और उच्च विचार रखने वाले ब्यक्ति है। अगर किसी भी समय विधानसभा क्षेत्र के गरीब असहाय लोगों जरूरत पड़ी है तो हमेशा हमारे विधायक तन मन और धन से हमेशा हमलोगों के बीच रहकर सहयोग करते आये हैं। अब आ गया है इनके कार्य के को लेकर साथ देने की समय आ गया। हमलोगों को भी दिलखोलकर इनका सहयोग करने का ये बातें सोना सिंह ने वहां एकत्रित सैकड़ों नवजवानों के बीच की। नौजवान का नेतृत्व करने का बीड़ा मुख्य रूप से उठाया है सोना सिंह, चन्द्रशेखर कुमार सिंह, उर्फ पवन सिंह, सोनू सिंह, विक्की कुमार सिंह सहित हर वर्ग के लोग मौजूद रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग