थावे के लछवार में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जन संपर्क कर बाटे पत्रक
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
गोपालगंज (थावे)- स्थानीय प्रखंड में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार के दूसरे कार्यकाल पूरा होने पर जन संपर्क अभियान चलाया। जिसमें लोगों को बुकलेट व पत्रक देकर सरकार द्वारा चलाई जा रही कई कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी। यह जन संपर्क अभियान भाजपा जिला महामंत्री संदीप कुमार गिरी उर्फ मंटू गिरी के नेतृत्व में किया गया।उनके नेतृत्व में लछवार पंचायत के लछवार बूथ पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूसरे कार्यकाल पूरा होने पर लोगों से जन संपर्क कर पत्रक व बुकलेट देकर भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाएं को जन जन तक पहुंचाने का कार्य भाजपा कार्यकर्ता द्वारा किया जा रहा है।जन संपर्क के दौरान ,मिथलेश गिरी,रामेश्वर सिंह,रामशंकर सिंह,नीतीश यादव व अशोक पटेल सहित दर्जनों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।


More Stories
पाटलिपुत्र-छपरा पेसेंजर ट्रेन को रद्द करना जनहित के विपरीत
मुख्यमंत्री ने सारण जिले में चल रही विकासात्मक योजनाओं के संबंध में की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री ने सारण जिले को 985 करोड़ रुपये की दी सौगात, 52 योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास