राष्ट्रनायक न्यूज।
लहलादपुर/ जनता बाजार (सारण)। जनता बाजार से एक ट्रैक्टर की चोरी हो गई। इस संबंध में सिवान जिला के दरौंदा थाना क्षेत्र के फलपुरा गांव निवासी हरेराम पटेल ने जनता बाजार थाना में एक प्राथिमिकी दर्ज कराया है, जिसमें लिखा है कि जनता बाजार में किराये के मकान में रहकर वे अपने ट्रैक्टर से रोजी- रोटी कमाने का काम करते हैं। नित्य की भांति 30 जुलाई 2021 को भी ट्रैक्टर अपने दरवाजे पर लगाकर हरेराम पटेल सोने चले गये और 31 जुलाई सुबह जगकर जब बाहर आये तो अपने नियत जगह से ट्रैक्टर को गायब पाये. इधर-उधर पत्ता किये मगर उसका कहीं पत्ता नहीं चला तो 5 अगस्त को प्राथमिकी दर्ज कराये।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग