राष्ट्रनायक न्यूज।
लहलादपुर/ जनता बाजार (सारण)। जनता बाजार में अलग-अलग जगहों से दो-दो मोटर साइकिलों की चोरी हो गई. पहली मोटर साइकिल बंधन बैंक के सामने से चोरी हो गई। इस संबंध में जनता बाजार थाना क्षेत्र के सिरिस्तापुर गांव निवासी शंकर यादव ने स्थानीय थाना में प्राथिमिकी दर्ज कराते हुए कहा है कि उन्होंने बैंक के सामने अपनी हीरो स्पेलेंडर मोटर साइकिल खड़ी करके रुपये निकासी करने के लिये बैंक के अंदर गया, जब बैंक से बाहर निकले तो उनकी मोटर साइकिल अज्ञात चोरों ने गायब कर दिया था। वहीं दूसरी पैशन प्रो मोटर साइकिल पंडितपुर गांव निवासी सद्दाम हुसैन की चोरी हुई है, जो डीएभी स्कूल के सामने खड़ीकर बाजार करने गये हुए थे। जब बाजार करके सद्दाम अपने मोटर साइकिल के पास आये तो वहां उनकी मोटर साइकिल नहीं थी। काफी खोजबीन करने के बाद भी मोटर साइकिल का पत्ता नहीं चला तो उन्होंने अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग