राष्ट्रनायक न्यूज।
लहलादपुर/जनता बाजार (सारण)। प्रखंड मुख्यालय स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, लहलादपुर में विश्व स्तनपान सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीएचएम मोo वाहिद अख्तर ने किया। इस कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को स्तनपान कराने से सम्बन्धित अनेकों विन्दुओं पर मार्ग दर्शन दिया गया तथा स्तनपान कराने से होने वाले लाभ एवं हानि पर विशेष प्रकाश डाला गया. इस कार्यक्रम में सभी एनएनएम, आशा कार्यकर्ता, चिकित्सा पदाधिकारी राजेश कुमार, बीडीएस सतेंद्र कुमार, प्रखण्ड लेखपाल कुमार रितेश, प्रखंड अनुश्रवण एवं मूल्यांकन सहायक राकेश कुमार राम, बीएमसी रौशन कुमार, एलटी नागेन्द्र उपाध्याय, क्लर्क पवन कुमार एवं सूरज मिश्र आदि ने भाग लिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग