संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। अपनी सात सूत्री मांगों के समर्थन में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन भी छात्रों ने लोक महाविद्यालय हाफिजपुर में जमकर हो-हंगामा किया। इस दौरान छात्रों और प्रचार्य के बीच बहस भी हुई।छात्र इंटर के अंक पत्र और महाविद्यालय परित्याग प्रमाण पत्र में अवैध वसूली को लेकर हमलावर दिखे।भुवर राय, अनीस कुमार सिंह, राहुल कुमार सिंह, प्रीतम मिश्रा सहित दर्जनों छात्रों ने बताया कि प्रचार्य को सात सूत्री मांग पत्र सौंप एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया गया है। अगर सात दिनों के अंदर हमारी मांगो पर सहानुभूति पूर्वक विचार नही किया गया तो,महाविद्यालय में अनिश्चितकालीन के लिये तालाबंदी कर दी जाएगी।आक्रोशित छात्रों का कहना है कि महाविद्यालय कमिटी गुंगी,बहरी और अंधी हो चूंकि है जो कि छात्र / छात्राओं की बात नहीं सुनती है। जो काफी निंदनीय है। वही छात्रों द्वारा महाविद्यालय में जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जय प्रकाश विश्वविद्यालय के कुलसचिव और कुलपति के आदेश की भी अवहेलना करने का भी आरोप लगाया जा रहा है। मौके पर अमित कुमार सिंह, अजीत कुमार ,दिनेश राय ,अरविंद कुमार, अविनाश कुमार, बबलू कुमार, राहुल कुमार, रोहित कुमार,राजा कुमार, रमन कुमार, उदय कुमार, प्रभु कुमार, बच्चा कुमार, प्रभुनाथ कुमार, दिनेश कुमार, राजकुमार, मणि भूषण कुमार, सुशील कुमार सहित दर्जनों छात्र उपस्थित थें।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग