विकास कुमार। राष्ट्रनायक न्यूज।
परसा (सारण)। देश में बढ़ती बेरोजगारी और बढ़ते निजीकरण के दौर में महंगाई और घटते रोजगार का सबसे ज्यादा नौजवान दंश झेल रहे हैं। उपयुक्त बाते शिव शंकर प्रसाद ने कही उन्होंने कहा कि ऐसे में सी पी आई (एम) नौजवान को एक मंच पर लाने के लिए 11 अगस्ता को उच्च माध्यमिक विद्यालय सिकटी के प्रांगण में कन्वेंशन आयोजित किया है छात्र युवा कन्वेंशन को मांझी विधान सभा के नव निर्वाचित विधायक सतेन्द्र यादव संबोधित करेंगें। कन्वेंशन की सफलता के लिए अंजनी पंचायत के मठिया गाँव में एक बैठक हुई। बैठक को संबोधित करते हुए माकपा जिला सचिव शिव शंकर प्रसाद परसा क्षेत्र के छात्र नौजवानों से अपील भी किया और कहा कि आप अगर शिक्षा और रोजगार चाहते हैं तो तमाम बंधनों को किनारा कर कन्वेंशन में शामिल हो अभी तक समाज के शोषक लोगो ने प्रलोभन देकर आप को ठगने का काम किया है। बैठक को सफल बनाने के लिए ई. प्रवीण राय, ई. राहुल सिंह, समसाद आलम, धनराज राय, विदेशी साह, इंद्रजीत सिंह, ई. अजीत कुमार ने अपने अपने विचार रखे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग