राष्ट्रनायक न्यूज।
परसा (सारण)। बढ़ती बेरोजगारी और निजीकरण के खिलाफ सीपीएम ने प्रखंड के उत्क्रमित हाई स्कूल, अंजनी में 11अगस्त को कन्वेंशन आयोजित किया जाएगा। बेरोजगारी का दंश झेल रहे युवाओं को एक मंच पर लाए जाने को लेकर आंदोलन की रूप रेखा तय करने के लिए युवाओं को मोटिवेट करना जरूरी है।
इसकी तैयारी को लेकर अंजनी के मठिया में सीपीएम कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में शामिल सीपीएम के जिला सचिव डॉ शिवशंकर प्रसाद ने कहा कि देश में बढ़ती बेरोजगारी और बढ़ते निजीकरण के दौर में महंगाई और घटते रोजगार का सबसे ज्यादा दंश नौजवानों को झेलना पड़ रहा हैं। ऐसी परिस्थिति में सीपीएम छात्र-नौजवानों को एक मंच पर लाने के लिए संकल्पित है। अंजनी में होने वाले कन्वेंशन में उपस्थित छात्र-नौजवानों को मांझी के विधायक डॉ सत्येंद्र यादव संबोधित करेंगें। सीपीएम जिला सचिव शिवशंकर प्रसाद ने कहा कि ज्वलंत समस्याओं में बेरोजगारी व निजीकरण के खिलाफ छात्र-युवाओं को गोलबंद होने की जरूरत हैं। उन्होंने शिक्षा और रोजगार के सवाल पर तमाम बंधनों को किनारा कर कन्वेंशन में शामिल होने की अपील करते हुए गांव-गांव जाकर युवाओं को प्रेरित करने का परामर्श दिया। बैठक में ई. प्रवीण राय, ई. राहुल सिंह, शमशाद आलम, धनराज राय, विदेशी साह, इंद्रजीत सिंह, ई. अजीत कुमार, मिंटू बैठा सहित अन्य लोगों ने अपनी बात रखी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग