राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। मांझी प्रखण्ड क्षेत्र के ताजपुर फुलवरिया गांव निवासी सह महाराजगंज लोकसभा स्वर्ण प्रकोष्ठ के जदयू प्रभारी निरंजन सिंह के मांग पर घोरघट पंचायत के गैरतपुर गांव में 24 घंटा के अंदर नया ट्रांसफार्मर लगाया गया एवं 20 फूल का तार बदला गया ।उक्त बातों की जानकारी देते हुए जदयू प्रभारी श्री सिंह ने बताया कि 5 अगस्त को गैरतपुर के समस्या को लेकर बिहार के एमडी से ट्रांसफार्मर लगाने का आग्रह किया था जिस पर उन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्कूटी को एक सप्ताह के अंदर कार्य पूरा करने का आदेश दिया जिस पर स्कूटी द्वारा 24 घंटा के अंदर कार्य पूरा करने को कहा गया। जिस पर अमल करते हुए शनिवार को कार्य पूरा कर लिया गया। ग्रामीणों ने विभाग द्वारा त्वरित किये गए काम पर हर्ष व्यक्त करते हुए जदयू प्रभारी समेत विभागीय कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया है। इस मौके पर पैक्स अध्यक्ष गुड्डू सिंह, मुंद्रिका यादव, रघुवंश सिंह राज कुमार सिंह, शिक्षक विजेंद्र तिवारी, वसंत शर्मा आदि लोग मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग