राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा (सारण)। ओपी थाना क्षेत्र के अर्वा कोठी गाँव मे दो पक्षों के जमीनी विवाद को लेकर हुए तू तू मैं से शुरू होकर बात मारपीट तक पहुँच गई जिसमे दोनों पक्षों से दर्जनो लोग घायल हो गए। एक पक्ष के घायलों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगरा में पहुँचे जहां चिकित्सक डाक्टर चंद्रमोहन सिंह ने घायलों का प्राथमिक उपचार कर स्थिति को चिंता जनक देखते बेहतर उपचार के लिए छपरा रेफर कर दिया। उक्त घायल अरवाकोठी गाँव निवासी राजा शर्मा, नागेश्वर शर्मा, रामशंकर शर्मा, हरेंद्र शर्मा, विद्या सागर शर्मा, रोहित शर्मा, राजू शर्मा घायल है। वहीं इस सबंध में ओपीध्यक्ष हरेश्वर सिंह ने बताया कि बिना प्रशासन के सूचना के ही दोनों पक्षों ने जमीन की मापी करवा रहे थे उसी वक्त मारपीट हुआ है जिसमे दोनों पक्षों से लोग घायल है। हालांकि अभी कोई आवेदन नहीं मिला है आवेदन मिलते ही जांच कर करवाई किया जाएगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग