राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। प्रखंड क्षेत्र में चल रहे टीकाकरण अभियान के अंतर्गत मेगा कैम्प में शनिवार को विभिन्न वैक्सिनेशन सेंटरों पर 1030 लोगों ने वैक्सीन लिया। रेफरल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ श्रीनाथ प्रसाद ने बताया कि शनिवार को मेगा कैम्प के अंतर्गत मध्य विद्यालय डेवढ़ी, मध्य विद्यालय मोलनापुर, मध्य विद्यालय हराखपुरा, मध्य विद्यालय तरैया कन्या, एवं आदर्श मध्य विद्यालय, तरैया में 18 से 44 वर्ष एवं 45 वर्ष से अधिक उम्र के 1030 लाभार्थियो ने कोविड-19 का फस्ट एवं सेकेंड डोज का टीका लगवाया। इधर स्वास्थ्य प्रबंधक नवाब अख्तर जिलानी ने बताया कि रेफरल अस्पताल तरैया में शनिवार को 124 लोगों का कोविड-19 जांच रैपिड एंटीजन कीट से किया गया, जिसमें सभी का रिपोर्ट निगेटिव पाया गया। वहीं 79 लोगों का सैम्पल कलेक्ट कर आरटीपीसीआर जांच के लिए पटना भेजा गया। इन लोगों का जांच रिपोर्ट उनके मोबाइल पर मैसेज द्वारा प्राप्त होगा तथा अस्पताल प्रशासन को भी इसकी जानकारी मिलेगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग