राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के डीह छपिया गांव में छापेमारी कर तरैया पुलिस 720 लीटर स्प्रीट के साथ तीन व्यक्तियों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि डीह छपिया गांव में चोरी छुपे अवैध रूप से देसी शराब का कारोबार किया जा रहा है। पुलिस ने जब छापेमारी की तो 720 लीटर स्प्रीट बरामद हुआ और तीन व्यक्तियों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार व्यक्तियों में मसरख निवासी सोनू कुमार सहनी, पानापुर भोरहा निवासी अखिलेश कुमार व विकास कुमार रस्तोगी का नाम शामिल है। गिरफ्तार तीनों व्यक्तियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। समाचार प्रेषण तक इस मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई थी। वहीं एक अन्य मामले में तरैया पुलिस ने राजवाड़ा गांव निवासी कंचन राय को गिरफ्तार की है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग