संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। सब्जी खरीदकर घर लौट रही बृद्ध महिला की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के पुछरी बाजार के समीप का है। मृतका पुछरी निवासी 60 वर्षीय राजकुमारी देवी बताई जाती है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि राजकुमारी देवी पुछरी बाजार से रविवार की शाम सब्जी खरीद कर घर लौट रही थी। तभी एनएच 331 पर बाजार से कुछ ही दूरी पर एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिसमें महिला बुरी तरह से जख्मी हो गई और घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया दुर्घटना में बाइक सवार युवक भी गंभीर रूप से जख्मी है। जिसे इलाज के लिये छपरा भेजा गया है। इधर महिला की मौत से उसके परिजन काफी स्तब्ध है। स्वजनों की चीख पुकार से घटना स्थल का माहौल गमगीन हो गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग