पीएचसी में डाटा एंट्री ऑपरेटरो के हड़ताल से ओपीडी सेवा ठप्प
मशरक (सारण)। पीएचसी में कार्यरत आउटसोर्सिंग डाटा एंट्री ऑपरेटरो की हड़ताल से मंगलवार को ओपीडी सेवा बाधित रही जिससे इलाज के लिए आये मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मामले में हड़ताल पर गये डाटा एंट्री ऑपरेटर अंकुश कुमार, प्रमेन्द्र कुमार,प्रेम कुमार ने बताया कि वे पिछले कई सालों से अपनी सेवाएं स्वास्थ्य विभाग को दें रहें हैं इसी बीच जिस कंपनी के अधीन वे कार्य कर रहे थे उस कंपनी का अनुबंध खत्म कर नई कंपनी उर्मिला इंटरनेशनल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड से अनुबंध कर लिया है जिसमें नई कंपनी मेरिट पर नये लोगों को रखने की बात कही जा रही है। जिससे पीएचसी में कार्यरत सभी डाटा एंट्री ऑपरेटर के कार्य करने के बहिष्कार से अस्पताल में ओपीडी रजिस्ट्रेशन,दवा वितरण का कार्य ठप्प रहा। जिससे अस्पताल में आने वाले मरीजों को इलाज में बड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग