जमीनी विवाद में जमकर मारपीट,दो घायल
मशरक(सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के हरपुरजान गांव में बुधवार को जमीनी विवाद में मारपीट में एक महिला-पुरुष घायल हो गए। परिजनों द्वारा घायलावस्था में इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया। जहां घायल की पहचान संजय सिंह की 36 वर्षीय पत्नी रेणु देवी और स्व सिपाही सिंह की 28 वर्षीय पुत्र ललित विजय सिंह के रूप में हुई। मामले में घायल महिला ने बताया कि पड़ोसी द्वारा जबरदस्ती जमीन पर कब्जा करने के नियत से धमकी देने पर उसका विरोध करने पर मारपीट की गई जिसमें दो लोग घायल हो गए। मामले में थाना पुलिस को आवेदन दिया गया पुलिस मामले की जांच कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग