Breaking News: जिंदा है सारण का लाल सुनील, भारत-चीन सीमा पर शहीद होने की आई थी सूचना, परिजनों में खुशी
छपरा (सारण)। भारत-चीन सीमा लद्दाख में हुए हिंसक झड़प में परसा प्रखंड में दिघरा निवासी रिटायर फौजी सुखदेव राय के बड़ा पुत्र सुनील कुमार शहीद हाेने की सूचना मंगलवार को मिली थी, इसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। लेकिन जवान सुनील शहीद नहीं हुए है।दरअसल, एक ही नाम के कारण गलतफहमी हुई, जिसके बाद उनके शहादत की सूचना घर तक पहुंच गई. बुधवार को सुनील राय ने खुद फोन कर अपने परिजनों से बात की जिसके बाद इस पूरे मामले का खुलासा हुआ। सुनील के परिजनों ने बताया कि उनसे बात हुई है और वो लद्दाख में पूरी तरह से सुरक्षित हैं।
एक नाम को लेकर हुई गलतफहमी
सेना के अधिकारियों ने परिवार से बात करते हुए बताया है कि यह गलतफहमी के कारण गलत सूचना आ गई थी, लेकिन लद्दाख में सुनील पूरी तरह ठीक हैं। जैसे ही परिवार वालों को सुनील के सुरक्षित होने की खबर मिली मातम का माहौल अचानक से खुशियों में बदल गया।
मंगलवार को आई थी शहादत की खबर
इससे पहले मंगलवार की रात भारत-चीन बॉर्डर पर चीनी सैनिकों के साथ हुई झड़प में बिहार के सारण के भी जवान सुनील के शहीद होने की खबर मिली थी, जिसके बाद परसा प्रखंड के दिघरा परसा गांव में कोहराम मच गया था। सारण के पुलिस अधीक्षक हरकिशोर राय एवं डीएम सुब्रत कुमार सेन ने भी सेना के जवान सुनील कुमार के शहीद होने की पुष्टि की थी। हालांकि, उन्होंने ये भी कहा था कि अभी विस्तृत जानकारी का इंतजार है। जवान सुनील कुमार (38 वर्ष) छपरा जिले के दीघरा परसा गांव के रहने वाले हैं।
परिवार के लोगों ने ली राहत की सांस
मंगलवार शाम साढ़े पांच बजे जवान की पत्नी मेनका राय को सेना के अधिकारियों ने फोन कर इस बात की जानकारी दी। पति की शहादत की खबर सुन पत्नी फूट-फूट कर रोने लगी थी। पूरा गांव घर पर इकट्ठा हो गया था। जवान के पिता सुखदेव राय 12 साल पहले आर्मी से रिटायर हुए थे और फिलहाल पश्चिम बंगाल में दूसरी सर्विस कर रहे हैं। सुनील दो भाइयों में बड़े हैं। उनकी तीन साल की एक बेटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग